WhatsApp
Join Now
Telegram
Join Now

Railway RRB Technician Recruitment 2026: कुल 6,565 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Published On:

Short Details:

अगर आप भी काफी समय से रेलवे में सरकारी नौकरी (Govt Jobs) का इंतज़ार कर रहे थे, तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने इस साल Technician के पदों पर बंपर वैकेंसी निकालने का फैसला किया है। इस बार कुल 6,565 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।इस भर्ती को लेकर छात्रों के मन में काफी सवाल हैं कि कौन फॉर्म भर सकता है, उम्र सीमा क्या होगी और तैयारी कैसे करनी है। इस पोस्ट में हम आपको RRB Technician 2026 से जुड़ी एक-एक छोटी-बड़ी जानकारी बिल्कुल आसान शब्दों में देने वाले हैं। पोस्ट को पूरा ज़रूर पढ़ें ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो।

DMCA.com Protection Status

Railway Recruitment Board

Railway RRB Technician Recruitment 2026: कुल 6,565 पदों पर निकली बंपर भर्ती

Sarkari Notice

Application Fee

  • General / OBC / EWS: ₹500/-
  • (परीक्षा में शामिल होने पर ₹400/- रिफंड किए जाएंगे)
  • SC / ST / Ex-Serviceman / PWD: ₹250/-
  • (परीक्षा में शामिल होने पर पूरा ₹250/- रिफंड किया जाएगा)
  • महिला उम्मीदवार (सभी श्रेणियां): ₹250/-

Payment Mode

  • Debit Card / Credit Card
  • Internet Banking
  • IMPS
  • Authorized Cash Cards / Mobile Wallets

Important Dates

  • शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: मई 2026
  • ऑनलाइन फॉर्म शुरू होने की तारीख: मई 2026
  • फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: जून 2026
  • फॉर्म में सुधार (Correction Window): जून 2026 के आखिरी हफ्ते में
  • CBT परीक्षा की तारीख: जल्द ही बोर्ड द्वारा घोषित की जाएगी

Age Limits

  • उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • अधिकतम उम्र सीमा 33 से 36 वर्ष के बीच रखी गई है (यह पद के अनुसार तय होती है)।

Vacancy Details

कुल वैकेंसी ( Total Post ) 

Post Name  Total post
Technician Grade I & Grade III 6565

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

    • Technician Grade III के लिए: अगर आपने 10वीं पास की है और साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT या SCVT से) लिया है, तो आप इसके लिए योग्य हैं। या फिर आपने रेलवे से अप्रेंटिस की हो।

    • Technician Grade I Signal के लिए: इसके लिए आपके पास फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या IT में B.Sc, B.Tech या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process कैसे होगा?)

    • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): सबसे पहले आपकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसी के नंबर के आधार पर मेरिट बनती है।

    • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको अपने असली कागज़ात चैक कराने होंगे।

    • मेडिकल टेस्ट (Medical Exam): आखिरी में रेलवे के डॉक्टरों द्वारा आपकी आँखों और फिटनेस की जांच की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Apply Process)

    • सबसे पहले रेलवे की ऑफिशियल या अपने रीजनल ndianrailways.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।

    • वहां आपको “CEN 2026 Technician Recruitment” का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

    • अब “New Registration” बटन पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्टर कर लें।

    • आपके मोबाइल पर आए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से दोबारा लॉगिन करें।

    • इसके बाद फॉर्म में मांगी गई अपनी पढ़ाई और पर्सनल डिटेल को ध्यान से भरें।

    • अपने फोटो, सिग्नेचर और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।

    • अब अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या UPI से फीस जमा करें।

    • फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार ‘Preview’ करके सब कुछ अच्छे से जांच लें।

    • सब सही होने पर सबमिट करें और अपने एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।

Interested Candidates can Read the Full Notification Before Online.

IMPORTANT LINKS

Apply Online Link Link Activate On 30 June 2026
Official Notification PDF Click Here
Official Website Click Here
Home Page Click Here

Frequently Asked Questions

सवाल 1: RRB Technician 2026 का फॉर्म कब से भरा जाएगा?

जवाब: रेलवे द्वारा जल्द ही इसका पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। उम्मीद है कि मई 2026 के महीने में इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे।

सवाल 2: क्या सिर्फ 10वीं पास छात्र इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं?

जवाब: नहीं, सिर्फ 10वीं पास छात्र इसके लिए योग्य नहीं हैं। तकनीशियन पद के लिए 10वीं के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI का होना बेहद ज़रूरी है।

सवाल 3: इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग भी होती है क्या?

जवाब: जी हाँ, रेलवे की इस परीक्षा में 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होती है। यानी अगर आप 3 सवाल गलत करते हैं, तो आपका 1 सही नंबर काट लिया जाएगा। इसलिए संभलकर उत्तर दें।

सवाल 4: क्या परीक्षा की फीस सच में वापस मिलती है?

जवाब: हाँ, रेलवे का यह नियम है कि जो छात्र परीक्षा (CBT) देने सेंटर पर जाते हैं, केवल उन्हीं की फीस रिफंड की जाती है। फॉर्म भरने वाले लेकिन परीक्षा न देने वाले छात्रों को पैसे वापस नहीं मिलते।

सवाल 5: कुल कितने पदों पर यह भर्ती निकाली गई है?

जवाब: इस बार रेलवे बोर्ड ने कुल 6,565 खाली पदों को भरने के लिए यह नोटिफिकेशन जारी करने का फैसला किया है।

Sarkari ResultSarkari Result 2026, SarkariResult, Sarkari Notice, Sarkarinotice, Sarkari Notice 2026